लोकायुक्त की कार्रवाई से हड़कंप, एक ही दिन में दो अधिकारी रिश्वत लेते ट्रैप

लोकायुक्त की कार्रवाई से हड़कंप, एक ही दिन में दो अधिकारी रिश्वत लेते ट्रैप

जबलपुर, संदीप कुमार| जबलपुर लोकायुक्त पुलिस (Jabalpur Lokayukt Police) ने आज महज चंद घन्टे में ही शहर में दो बड़ी कार्यवाही करते हुए शासकीय विभाग में पदस्थ दो अधिकारियों को रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है| लोकायुक्त पुलिस ने ओषधि विभाग में पदस्थ खाद्य निरीक्षक को 15 हजार रुपए और नगरीय प्रशासन विभाग के प्रभारी एसडीओ आदेश सिंह को 5 हजार रु की रिश्वत लेते पकड़ा है|

न्यायालय में लंबित प्रकरण निपटाने के लिए खाद्य निरीक्षक ने मांगी थी रिश्वत
जबलपुर लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक राजा कुकरेजा के खिलाफ न्यायालय में लंबित प्रकरणों चल रहे थे, जिसको निपटाने के लिए औषधि खाद्य निरीक्षक पेनेंद्र मेश्राम ने राजा कुकरेजा से 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी, जिसकी पहली किश्त आज ओषधि खाद्य निरीक्षक जब 15 हजार रुपए ले रहा था तभी लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया|

नगरीय प्रशासन विभाग का प्रभारी एसडीओ भी हुआ गिरफ्तार
जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने दूसरी कार्यवाही नगरीय प्रशासन विभाग में की, जहाँ प्रभारी एसडीओ को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया| बताया जा रहा है कि प्रभारी एसडीओ आदेश सिंह ठेकेदार का पूर्ण भुगतान करने के एवज में 12 हजार रु रिश्वत की मांग कर रहा था| जिसकी पहली किश्त 5 हजार रुपए की लेते हुए जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने प्रभारी एसडीओ आदेश सिंह को उसके कार्यालय में गिरफ्तार किया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews