तांडव पर घमासान, जबलपुर में एफआईआर, पूछताछ के लिए मुंबई जा सकती है पुलिस

tandavv

जबलपुर, संदीप कुमार| वेब सीरीज तांडव (Tandav) में हिन्दू देवी देवताओं को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी हिंदू संगठनों को रास नही आ रही है| लिहाजा विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर वेब सीरीज  तांडव के निर्देशक लेखक और एक अन्य के खिलाफ ओमती थाना में एफआईआर दर्ज की गई है| वही बताया यह भी जा रहा है कि इस पूरे मामले में पूछताछ के लिए जल्द ही जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) मुंबई (Mumbai) जा सकती है|

तांडव में दिखाए गए है भगवान को लेकर आपत्तिजनक सीन
विश्व हिन्दू परिषद का आरोप है कि फ़िल्म तांडव के पहले एपिसोड में 17 और 21 मिनिट में भगवान राम और शंकर जी को लेकर जो अभिनय किया गया है उससे हिन्दु संगठन को ठेस पहुँची है | इतना ही नही जिस तरह से फ़िल्म निर्देशक और लेखक ने कहानी लिखी है वो कही से भी सही नही है , लिहाजा सरकार को ऐसे निर्देशक और लेखकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होना चाहिए|

ओमती थाने में हुई एफआईआर-पुलिस जा सकती है पूछताछ के लिए मुम्बई
विश्व हिन्दू परिषद की शिकायत पर ओमती थाना पुलिस ने निर्देशक अली अब्बास, लेखक गौरव सोलंकी और एक अन्य के खिलाफ धारा 153-293 और 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है, वही बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद अब जल्द ही जबलपुर पुलिस महाराष्ट्र जा सकती है| हालांकि अभी इस मामले में पुलिस के अधिकारी साफ साफ कहने से बच रही है, इधर तांडव फिल्म मामले में हुई शिकायत के बाद उत्तरप्रदेश पुलिस मुम्बई पहुँच चुकी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews