जबलपुर में बदमाशों का आतंक, पानी की टंकी को तलवार मारकर फोड़ा, घटना CCTV कैमरे में कैद

जबलपुर में बदमाशों का आतंक, पानी की टंकी को तलवार मारकर फोड़ा, घटना CCTV कैमरे में कैद

Jabalpur News : जबलपुर में बदमाशों का आतंक देखने को मिला है, जब गुस्से में आकर देर रात उन्होंने एक पानी की टंकी को तलवार मारकर फोड़ दिया। जिसकी पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसके बाद से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने हनुमानताल थाने का घेराव किया। हालांकि, पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके अन्य साथी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

आचार्य विनोबा भावे वार्ड का मामला

दरअसल, घटना आचार्य विनोबा भावे वार्ड की है। दर्शल पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इस वार्ड में पानी की हमेशा से किल्लत रही है। जिसको देखते हुए पार्षद अविनाश कुमार ने 5,000 पानी की टंकी लगाई थी। यह पानी की टंकी लगे अभी कुछ माह ही बीते थे कि देर रात एक बदमाश राहुल कौरी ने अपने साथी के साथ मिलकर तलवार मारकर पानी की टंकी फोड़ दी। जिसके चलते पूरा पानी बह गया।

[dgv_vimeo_video id=”860601883″]

2 आरोपी गिरफ्तार

आज सुबह से ही क्षेत्र के लोग पानी को लिए तरस रहे हैं। जानकारी मिलते ही भाजपा पार्षद अविनाश चमके मौके पर पहुंचे और फिर अपने कार्यकर्ताओं के साथ हनुमानताल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनके अन्य साथी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”860602752″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews