जींस, शर्ट पहनी महिलाओं का आतंक, लोगों को रोक कर मांग रहीं रुपये, नहीं देने पर करती हैं शोर

लोगों का ये भी कहना था कि जो व्यक्ति इन्हें अकेला दिखता था, ये उनको टारगेट करती थी। अगर कोई इनका वीडियो बनाता था, तो उनका मोबाइल तक छीन लेती हैं।
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर में महिलाओं का एक गिरोह संगठित तरीके से लोगों को लूट रहा है, जींस शर्ट पहनी ये महिलाएं पिछले दो दिनों से शहर के अलग अलग क्षेत्र में जाकर लोगों को रोक कर रुपये मांग रहीं हैं, खास बात ये कि जब लोग पैसे देने से इंकार करते हैं तो ये शोर मचाने लगती हैं।

जबलपुर शहर के लोग पिछले दो दिनों से धनवंतरी नगर चौक के आसपास घूम रही महिलाओं के आतंक से परेशान हैं, भाषा से बाहरी दिखने वाली ये महिलाएं जींस शर्ट पहने हैं और लोगों को रोककर उनसे 10,20 रुपये से लेकर 50,100 रुपये की डिमांड करती है इनका रुपये मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है।

पैसे नहीं देने पर मचाती हैं शोर

स्थानीय लोगों की माने तो 10-15 की संख्या में माहिलायें जबलपुर शहर में घूम रही हैं जो अलग अलग चौराहे के पास पैसे मांग रही हैं, अच्छे कपड़े पहने और अच्छी दिखने वाली ये महिलाएं पैसे मांगती हैं और नहीं देने पर शोर करती हैं इसकी दूसरी साथी आ जाती हैं लोग महिला समझकर दबाव में फिर पैसे दे देते हैं।

रास्ते में रोककर करती हैं रुपयों की डिमांड

स्थानीय लोग लूट के इस तरीके से परेशान और भयभीत हैं, धनवंतरी नगर में रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह आज सुबह किसी काम से अंधमूक बाईपास गया था, जब वापस लौट रहा था, तभी देखा कि बीच सड़क पर बड़ी संख्या में महिलाएं लोगों को रोककर उनसे पैसे की मांग कर रही है। उसने महिलाओं को देखकर बाइक रोकी तो वो रुपए की डिमांड करने लगी। रुपए न देने पर महिला गाली-गलौज करने लगी।

पुलिस का नाम सुनते ही महिलाएं फरार

युवक ने महिला से पैसे मांगने पर सवाल किया तो वो कहने लगी 50, 100 की बात है मदद कर दीजिये लेकिन वहां मौजूद लोगों ने कहा ये कल बच्चे के नाम पर पैसे मांग रहीं थी आज किसी और नाम से मांग रही हैं, युवक ने पुलिस बुलाने की बात की तो महिलाएं वहां से फरार हो गई।

मरीजों के परिजनों को भी बनाती हैं निशाना

किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया जिसे पुलिस को सौंपा गया है। पीड़ित युवक का कहना है कि महिलाओं का गिरोह बाईपास के पास सक्रिय है। स्थानीय लोगों का ये भी कहना है कि महिलाओं के इस गिरोह को मेडिकल कॉलेज के अंदर भी घूमते हुए देखा गया है, जो कि वहां पर मरीजों के परिजनों से भी वसूली कर रही थी।

पुलिस कर रही कार्रवाई की बात

लोगों का ये भी कहना था कि जो व्यक्ति इन्हें अकेला दिखता था, ये उनको टारगेट करती थी। अगर कोई इनका वीडियो बनाता था, तो उनका मोबाइल तक छीन लेती हैं। महिलाओं का जब वीडियो सामने आया तो अब पुलिस भी इनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1040333804″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews