Hindi News

सेल्फ़ी के चक्कर में जान गंवाने वाली युवती का भी मिला शव, हादसे में सास की भी मौत

Written by:Harpreet Kaur
Published:
सेल्फ़ी के चक्कर में जान गंवाने वाली युवती का भी मिला शव, हादसे में सास की भी मौत

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर के न्यू भेड़ाघाट में शुक्रवार को हुए हादसे में नर्मदा के अथाह जल में गिरी युवती का भी शव शनिवार को स्वर्गद्वारी से मिला है। शुक्रवार को युवती और उसकी होने वाली सास उस वक़्त नर्मदा नदी में समा गई थी जब दोनों सेल्फी लेने के लिए मोबाइल में टाइम सेट कर नदी किनारे रेलिंग के साथ खड़ी थी। अचानक दोनो का नियंत्रण बिगड़ा और दोनो एक साथ गहरे पानी में गिर गई, मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन उन्हें पानी में तलाश कर बाहर निकालने का प्रयास किया, कुछ देर में ही महिला हंसा का शव निकाला गया मगर युवती रिद्धि का शव नहीं मिला, देर तक तलाश के बाद भी रिद्धी का कुछ पता नहीं चला, गोताखोरों ने शनिवार को एक बार फिर नर्मदा की गहराई में रिद्धी को तलाश ही लिया अफसोस की घटना में उसकी भी जान चली गई, गौरतलब है कि मुंबई से यह परिवार जबलपुर घूमने आया था जिसमे अरविन्द सोनी उनकी पत्नी हंसा सोनी उनका बेटा राज और होने वाली बहु रिद्धी शामिल थी। दोपहर का खाना खाने के बाद चारों घूमने निकल गए थे इसी दौरान सास- बहु सेल्फी ले रही थीं और हादसे का शिकार हो गई।

यह भी पढ़े.. जावेद हबीब के माफी मांगने के बाद भी विरोध जारी, इंदौर में हंगामा

अरविन्द सोनी और उनके परिवार ने भेड़ाघाट घूमने जाने का प्लान बनाया और सभी न्यू भेड़ाघाट आ गए। यही पर हंसा सोनी ने अपनी होने वाली बहु रिद्धि को अपने साथ एक फोटो बनाने के लिए कहा, रिद्धि ने मोबाइल में टाइम सेट किया और होने वाली सास के साथ वह ग्रिल के साथ खड़ी हो गई अचानक दोनो का नियंत्रण बिगड़ा और एक दूसरे को संभालने की कोशिश में दोनो गहरे पानी में गिर गई। हादसे के बाद से दोनो परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews