सड़क हादसे में महिला और बेटी की मौत, भाई और बेटा गंभीर

सड़क हादसे में महिला और बेटी की मौत, भाई और बेटा गंभीर

जबलपुर, संदीप कुमार। दुर्घटना क्षेत्र बन चुके बरेला बायपास ने आज फिर दो लोगो की जान ले ली। मामला बरेला थाना के पहाड़ीखेडा गाँव का है जहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इस घटना में एक बच्ची और महिला की मौके मौत हो गई वही एक युवक और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

भाई जा रहा था अपनी बहन और उनके बच्चों को घर छोड़ने
जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र यादव जो कि धनपुरी गाँव का रहने वाला है आज दोपहर अपनी बहन सुशीला यादव, भांजे अंशु यादव और भांजी अंजलि यादव को बाइक पर लेकर उन्हें छोड़ने पौड़ी गाँव जा रहा था। जैसे ही वह पहाड़ीखेडा गाँव पहुँचा वैसे ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक cij 9197 ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सुशीला यादव (30 वर्ष) व अंजलि यादव (10 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई जबकि सुरेंद्र यादव और अंशु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश…..
बरेला बाईपास में लगातार हो रही घटनाओं के बाद से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है दुर्घटना के बाद से ही मौके पर सैकड़ों लोगों का हुजूम लग गया और उन्होंने जबलपुर- मंडला मार्ग को बंद कर दिया, ग्रामीणों का कहना है कि इस रोड पर लगातार हादसे हो रहे हैं बावजूद इसके पुलिस प्रशासन है कि वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने पर पूरी तरह से निरंकुश हो रहा है,इतना ही नहीं आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से ग्रामीणों में खासी दहशत भी बन गई है,फिलहाल बरेला थाना पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जप्त कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews