जबलपुर: कृषि उपज मंडी में मटर खरीदी को लेकर जमकर हुआ हंगामा, जिला प्रशासन के खिलाफ की गई नारेबाजी

जबलपुर: कृषि उपज मंडी में मटर खरीदी को लेकर जमकर हुआ हंगामा, जिला प्रशासन के खिलाफ की गई नारेबाजी

Jabalpur News : जबलपुर में सोमवार की रात को मटर की सही कीमत ना मिलने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने कृषि उपज मंडी के मुख्य गेट पर अपनी-अपनी गाड़ी खड़ी करके सड़क को जाम कर दिया और फिर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि प्रशासन मटर की बहुत ही कम कीमत पर ध्यान नहीं दे रहा है। बता दें कि मटर की कीमत किसानों को 20 से 30 रुपए किलो मिलनी चाहिए थी लेकिन इसकी किसानों का 10 रुपए किलो भी नहीं मिल रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस

इसके बावजूद भी प्रशासन अधिकारी जब मौके पर नहीं पहुंचे तो खेत से मंडी मटर की फसल बेचने किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कृषि उपज मंडी से लेकर कटंगी, पाटन और कटंगी बाईपास तक वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। जिसके चलते लंबा जाम लग गया। वहीं, हंगामें के बाद मौके पर विजयनगर और माढ़ोताल थाना पुलिस पहुंची और किसानों को समझाइस दी गई। वहीं, किसानों का कहना है कि जब तक मटर की सही कीमत नहीं दी जाएगी तब तक इसी तरह का हंगामा जारी रहेगा।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews