
Jabalpur News : मध्य प्रदेश का जबलपुर जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। यहां पर भेड़ाघाट काफी ज्यादा फेमस है, जो कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माना जाता है, जहां सालों भर टूरिस्ट पहुंचते हैं। इसी कड़ी में आज दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में पीड़ित में इसकी सूचना पुलिस को दी है।
जानें पूरा मामला
दरअसल, आज सुबह अज्ञात व्यक्ति ने ज्वेलर्स संचालक मनोज सोनी के दुकान के सामने से जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गया। उस वक्त मनोज सोनी अपनी दुकान के शटर को खोल रहे थे। बता दें कि वह व्यक्ति काफी देर से उस स्थान की रेकी कर रहा था और मौका मिलते ही बैग लेकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद, तत्काल पीड़ित ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
तलाश जारी
मामले को लेकर भेड़ाघाट थाना प्रभारी पूर्वा चौरसिया का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्तार में होगा। वहीं, ज्वेलर्स संचालक ने बताया कि वह हर रोज की तरह दोपहर को आज भी दुकान पहुंच कर शटर खोल रहा था, तभी इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि उस बैग में करीब आधा किलो सोने की जेवरात और 10 किलो से अधिक चांदी के जेवर रखे हुए थे। फिलहाल, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

