दो दुकानों में कुछ हाथ नहीं लगा तो कर दी तोड़फोड़, तीसरी ज्वेलरी शॉप से चोरों उड़ाये लाखों रुपये के जेवर, आरोपी फरार

Theft
Theft

Jabalpur News : जबलपुर में चोरों ने पहले तो दो ज्वेलर्स की दुकान के ताले तोड़े ,फिर पूरी दुकान खंगाल डाली और जब दुकान में कुछ नहीं मिला तो तोड़फोड़ और शॉप को बिखराते हुए वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद चोरों ने दूसरी दुकान को निशाना बनाया जहां से दो किलो चांदी और चालीस ग्राम सोने के जेवरात जरूर ले उड़े।

चोरी की घटना 10 और 11 दिसंबर की दरमियानी रात की है। 11 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे जब दुकान संचालक मौके पर पहुंचे तब देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए है और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। पुलिस को दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरों का कारनामा भी नजर आया है। बता दें कि कुछ माह पहले भी दो में से एक ज्वेलर्स शॉप में लाखों रुपए के जेवरात चोरी हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने चोर गिरोह को गिरफ्तार भी किया था।

दो दुकानों में कुछ नहीं मिला तो कर दी तहस नहस 

जानकारी के मुताबिक भेड़ाघाट थाना अंतर्गत चौराहे में स्थित दो ज्वलर्स शाॅप है, एक का नाम पायल ज्वेलर्स जबकि दूसरे का दिव्या ज्वेलर्स है। रात करीब दो बजे दो चोर दुकान की शटर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और पूरी दुकान खंगाल डाली, इस दौरान जब चोरों को दुकान से कुछ नहीं मिला तो कांउटर खिसका ड़ाले। इसके बाद आधे घंटे तक चोर दुकान की अलमारी में जेवरात तलाश करते रहे।

तीसरी दुकान से उड़ाए लाखों रुपये के जेवर 

जैसे-जैसे समय बीत रहा था और चोरों को कुछ नहीं मिल रहा था, तो उनका गुस्सा और भड़क रहा था। यही वजह है कि चोरों ने दुकान को तहस-नहस कर डाला। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद करने की भी कोशिश की। इसके बाद चोर तीसरी ज्वेलरी शॉप पर गए और वहां उन्हें लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवर मिले जिसे चोरी कर वे फरार हो गए।

घटना स्थल से 20 मीटर की दूरी पर डायल 100 खड़ी रहती है

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस दुकान में चोरी हुई वहां से 20 मीटर की दूरी पर डायल 100 खड़ी रहती है, इसके बाद भी चोरों ने बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, जल्द ही चोर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews