तीन भाईयों ने एक युवक को गोली मारी, घटना के बाद से इलाके में सनसनी

तीन भाईयों ने एक युवक को गोली मारी, घटना के बाद से इलाके में सनसनी

जबलपुर, संदीप कुमार। एक सनसनीखेज वारदात में पुरानी रंजिश को लेकर गढ़ा थाना क्षेत्र के बदनपुर में एक युवक को तीन भाइयों ने मिलकर गोली मार दी। आरोपियों ने घायल पर तीन फायर किए जिसमें उसे एक उसकी गोली कमर में लगी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए वहीं पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, साथ ही घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक गढ़ा थाना के बदनपुर शक्ति नगर में रहने वाला रतन बर्मन साईं पैलेस के पास सड़क किनारे चाय-नाश्ते का ठेला लगाता है। देर रात जब वह दुकान में था उसी समय क्षेत्र के ही सिद्धांत, सागर और दीपक चक्रवर्ती उसकी दुकान पहुंचे और बिना कुछ बात किए उस पर पिस्टल तान दी, जिसके बाद रतन वहां से भाग खड़ा हुआ। लेकिन सिद्धांत ने उसका पीछा किया और उसकी कमर में गोली मार दी। फायर होते ही आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। रतन किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा पर तब तक उसे एक गोली लग चुकी थी। इधर फायरिंग के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया, फायरिंग होने के बाद भीड़ लग गई जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर गढ़ा थाने का बल पहुंचा और घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। पुलिस को अस्पताल में रतन ने पूछताछ के दौरान बताया है कि आरोपी सिद्धांत, सागर और दीपक का उसके भाई नितेश से पुराना विवाद हुआ था। वहीं नितेश ने उनकी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी इसी बात को लेकर आरोपी रतन और नितेश से रंजिश रखने लगे थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews