जबलपुर में आईपीएस अफसर सहित तीन कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

जबलपुर में आईपीएस अफसर सहित तीन कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

जबलपुर| संदीप कुमार| इंदौर के बाद अब जबलपुर में भी पुलिस अधिकारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है।आज आईसीएमआर से मिली रिपोर्ट मे आईपीएस ऑफिसर की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है जिसके बाद से पुलिस विभाग में हड़कप मच गया है। इसके अलावा अन्य दो लोगो की रिपोर्ट भी पीजिटिव मिली है। वर्तमान में पॉजिटीव केसों की संख्या जबलपुर में 34 पहुँच गई है।

आईसीएमआर से मिली रिपोर्ट की मुतबिक आज 77 लोगो के टेस्ट किए गए है जिसमे की 3 लोगो की जहाँ पॉजिटीव रिपोर्ट आई है वही 17 लोगो को अंडर प्रेसोस रखा गया है। बाकी के परीक्षण निगेटिव आए है। आईपीएस रोहित काशवानी के अलावां दरहाई सराफ़ा निवासी 73 साल के उत्तमचंद जैन और 22 साल के संदीप तिवारी भी कोरोना पॉजिटीव निकले है। बताया जा रहा है कि संदीप तिवारी कुछ दिन पहले ही भोपाल से जबलपुर लौट कर आया है। आज रिपोर्ट के बाद आईपीएस अधिकारी रोहित काशवानी सहित तीनो पॉजिटीव केसों को मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

बता दे कि जबलपुर में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटीव की संख्या 34 हो गई है जबकि एक महिला की मौत हुई है।इसी तरह कोरोना वायरस से ठीक होने वाले 7 लोगो को स्वास्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews