जबलपुर पुलिस का कड़ा एक्शन, 200 नशे के इंजेक्शन सहित बम और कारतूस किए बरामद

जबलपुर पुलिस का कड़ा एक्शन, 200 नशे के इंजेक्शन सहित बम और कारतूस किए बरामद

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर (Jabalpur) में देर रात पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से नशे के 200 इंजेक्शन सहित बम और कारतूस भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उसका एक साथी नदीम भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है जो नशीले इंजेक्शन का कारोबार करता है।

पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी जिसके बाद दबिश देकर इन दो आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने कबूल किया है कि यह चार खंबा पर रहने वाले शेरू नामक व्यक्ति से इंजेक्शन खरीद कर शहर में बेचते हैं।

Must Read- Indore की छवि बिगाड़ रहा नाईट कल्चर, सरेआम गुंडागर्दी करती दिखी लड़कियां, वीडियो वायरल

मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब मेहरिया में रफीक के घर पर दबिश दी तो वहां से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन सहित 9 सूअर बम, तलवार और जिंदा कारतूस सहित चाइना चाकू बरामद हुए हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि नशीले इंजेक्शन की खरीदी करने के दौरान उनकी शहजाद नामक एक युवक से दोस्ती हुई थी। इसी ने उन्हें सूअर बम बनाना सिखाया और उसी से देसी कट्टा भी मिला था। हनुमानताला पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इनके द्वारा बताए गए शहजाद और तौहीद जो फरार चल रहे हैं उनकी तलाश की जा रही है। इस मामले में लगभग 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews