रफ़्तार का कहर, काल बनकर आये ट्रक ने ली युवक की जान

truck-hit-youth-death-in-accident

जबलपुर|  ट्रैफिक पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी शहर का बेलगाम ट्रैफिक सुधारने को तैयार नही है बीच शहर में तेज रफ्तार से भागते भारी वाहन लोगो की जान के दुश्मन बने हुए है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों से बेरोक टोक गुजरने वाले वाहनों से लोग दुर्घटना का शिकार होकर काल के गाल में समा रहे है। जबलपुर में देर रात फिर तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक की जान ले ली। 

युवक का नाम रेहान बताया जा रहा है जो कि किसी काम से गोहलपुर तरफ जा रहा था तभी अमखेरा तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रेहान को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। घटना में रेहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि देखने वालो के रोंगटे खड़े हो गए। घटना के बाद आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस घटनास्थल पहुँचती तब तक ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो चुका था। 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है साथ ही ट्रक को जप्त कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।मृतक रेहान अधारताल के अमन नगर का रहने वाला था। घटना के बाद ट्रक चला फरार है घटना की जानकारी लगने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुच गए थे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews