जबलपुर में ट्रक मालिक ने 22 लाख का मटर किया गायब, व्यापारी ने दर्ज करवाई शिकायत

fir

Jabalpur News : जबलपुर में एक मटर व्यापारी ने विजयनगर थाना पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि एक ट्रक मालिक ने मटर हड़प लिए हैं। जिसकी कीमत 22 लाख 24 हजार रुपए है। यह मटर उसे महाराष्ट्र यवतमाल के व्यापारी पन्ना को भेजनी थी। बता दें कि मटर व्यापारी ओमकार कुशवाहा की कृषि उपज मंडी में दुकान है। जिसने साल 2023 में दिसंबर को राकेश केसरवानी शिवचरण रविंद्र नवनीत से 181 बोरा मटर खरीदा था।

जानें पूरा मामला

दरअसल, ओमकार कुशवाहा ने ट्रक क्रमांक MH 40 CD 3346 में मटर लोड करवाया था। जिसे मालिक प्रदीप पिंजरे स्वयं चलाता था। इसके लिए उसे पूरा भाड़ा भी दिया गया था। दिसंबर को ही मटर यवतमाल महाराष्ट्र पहुंचना था, लेकिन जब माल नहीं पहुंचा तो व्यापारी ने ट्रक मालिक प्रदीप को फोन लगाया लेकिन प्रदीप का फोन बंद होने के बाद ओमकार को शक हुआ, तो उन्होंने महाराष्ट्र के व्यापारी से जानकारी ली। जिसके बाद पता चला कि मटर अभी तक नहीं पहुंचा है।

तलाश जारी

परेशान होकर मटर व्यापारी ने विजयनगर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। व्यापारी की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मामले में टीम का गठन कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही मोबाइल लोकेशन ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews