ट्विशा शर्मा केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई, CBI ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा एक सप्ताह का समय

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान CBI ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा।
Twisha Sharma case

जबलपुर: एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मंगलवार को जबलपुर हाईकोर्ट में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। करीब तीन सप्ताह से लंबित इस याचिका पर कोर्ट ने गिरिबाला सिंह और CBI की ओर से पेश वकीलों की दलीलें सुनीं।

जानकारी अनुसार, सुनवाई के दौरान CBI ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से एक सप्ताह का समय मांगा है। गिरिबाला सिंह ने अपनी उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए नियमित जमानत की मांग की है। फिलहाल गिरिबाला सिंह जेल में बंद हैं और जमानत पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

क्या बोले गिरीबाला सिंह के वकील सुरेंद्र सिंह?

इस मौके पर गिरीबाला सिंह के वरिष्ठ एडवोकेट सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जस्टिस अजय कुमार निंरकारी की अदालत में आज मामले में सुनवाई हुई है। दोनों पक्षों की ओर से वकील अदालन में उपस्थित हुये। सुरेंद्र सिंह के मुताबिक, गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट में उनकी उम्र और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जमानत देने की दलील रखी गई।

सुरेंद्र सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि गिरीबाला सिंह की और से कोई भी गलती नहीं की गई है। मृतक ट्विशा शर्मा ने आत्महत्या की है। न ही इस केस में उनकी तरफ से ऐसा कोई कृत्य किया गया है, जिससे कि यह कहा जा सके कि वो किसी भी जुर्म में संलिप्त है।

सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने मांगा समय

एडवोकेट सुरेंद्र सिंह का कहना है कि सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने समय मांगा है। CBI की ओर से कहा गया कि वह केस डायरी अदालत के समक्ष प्रस्तुत करना चाहती है और इस मामले में अपनी आपत्ति भी दर्ज कराना चाहती है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने मामले में आगे की सुनवाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा कथित तौर पर 12 मई को अपने ससुराल में फंदे से लटकी हुई पाई गई थीं। बाद में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया। फिलहाल गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह जेल में बंद है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews