मेडिकल स्टोर से नशे का कारोबार करने वाले दो गिरफ्तार

मेडिकल स्टोर से नशे का कारोबार करने वाले दो गिरफ्तार

संदीप कुमार/जबलपुर। युवाओं को जहरीला नशा परोसने वाले दो युवकों को क्राइम ब्रांच और अधारताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपी मेडिकल स्टोर की आड़ में लंबे समय से नशीला इंजेक्शन बेचा करते थे। खास बात ये है कि आरोपी युवाओं को मुँह मांगे दामो में ये नशा उन्हें दिया करते थे।

क्राइम ब्रांच एएसपी शिवेश बघेल ने बताया की मुखबिर से सूचना मिली थी कि अम्बेडकर कालोनी अधारताल में शिफा मेडिकल स्टोर के नाम से एक दवा की दुकान चलाने वाला बिलाल अहमद बिना डाक्टर की सलाह के नशीले इंजेक्शन ल्यूपेजेसिक एवं एविल इंजैक्शन का एक सैट 150 रूपये में बेचता है। पुलिस ने एक व्यक्ति को 300 इंजेक्शन खरीदने के लिए शिफा मेडिकल स्टोर पर भेजा जहाँ कुछ देर रूकने के बाद एक युवक नशीले इंजेक्शन लेकर स्टोर पहुंचा। पुलिस ने दोनों युवकों को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ा एक युवक बिलाल अहमद था तो दूसरे का नाम विक्की चौधरी है। दोनों युवकों के पास से पुलिस को 250 ल्यूपेजेसिक एवं 50 एविल के इंजेक्शन मिले जिसे जप्त करते हुये दोनों आरोपियो के विरूद्ध थाना अधारताल में धारा 328 भादवि. तथा ड्रग्स एवं कास्टोमेटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews