जबलपुर में कपड़ा व्यापारी के साथ अज्ञात बदमाशों ने की मारपीट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

indore crime news

Jabalpur News : जबलपुर में एक कपड़ा व्यापारी के साथ अज्ञात बदमाशों ने जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने व्यापारी को चाकू मारकर उसके पास रखे 15,000 रुपए भी लूट लिए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को गंभीर रुप में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही व्यापारी की शिकायत के बाद आरोपियोंं की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह था पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घायल फूटाताल निवासी मोहम्मद अली अपनी स्कूटी में सवार होकर अंधेरदेव से होते हुए बस स्टैंड जा रहे थे। इस दौरान मोहम्मद अली की स्कूटी से एक युवक को धक्का लग गया। इसके बाद, वहां मौजूद तीन बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख कुछ लोगों ने बदमाशों को समझाइए दी। इसके बावजूद बदमाश मोहम्मद अली के साथ मारपीट करते रहे और जाते-जाते एक बदमाश ने अपने पास से चाकू निकालकर मोहम्मद अली के मुंह और पीठ में वार कर दिया। जिसके बाद सभी वहां से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश जारी

मामले को लेकर कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, पीड़ित के परिजन भी सूचना पाते ही अस्पताल पहुंच गए हैं। फिलहाल, डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”869786146″]

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews