
Jabalpur News : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री वीके सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने सड़क परिवहन निगम एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में चल रहे कामों की भी समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से सुझाव मांगे कि और कि विभाग और किस दिशा में काम किया जा सकता है। जिसके बाद मंत्री वीके सिंह ने कहा कि, अधिकारियों से सड़क एवं परिवहन एवं डुमना एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के कार्यों की समीक्षा की गई है।
मीडिया से की चर्चा
वहीं, दिल्ली में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरद सिंह पर लगे आरोपों को लेकर उन्होंने कहा है कि, ‘मैं इस विषय में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं पर मेरा व्यक्तिगत मानना है कि इस मामले में राजनीति ज्यादा हो रही है बाकी सब कम है।’ इसके अलावा, जबलपुर मंडला कि वह सड़क जिस पर बीते दिनों केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने माफी मांगी थी, उस सड़क को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि, ‘मैं अभी उस रोड पर गया नहीं हूं इसलिए उसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट पर कुछ नहीं कह सकता।’
[dgv_vimeo_video id=”791098900″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

