केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने करोड़ों रुपयों की दी सौगात, 214 किमी लंबी सड़क परियोजना का किया शिलान्यास

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने करोड़ों रुपयों की दी सौगात, 214 किमी लंबी सड़क परियोजना का किया शिलान्यास

जबलपुर, संदीप कुमार | केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर को आज बड़ी सौगात देने दी है। बता दे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करीब 4,054 करोड़ लागत की 214 किमी की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। साथ ही, जबलपुर को कुल आठ परियोजनाओं की सौगात दी। इसके अलावा जबलपुर से कुंडम, बरेला से मानेगांव, मानेगांव से राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग से कुश्नेर, कुश्नेर से अमझर और कुंडम से निवास सड़क सहित जबलपुर एलिवेटेड कॉरिडोर एक्सटेंशन का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वी.के सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव सहित कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें – हो जाइए तैयार, जल्द होंगे होंगे Oppo Reno 9 Pro और Find N2, मिलेगी फोल्डेबल स्क्रीन, खूबसूरत होगी डिजाइन, ऐसे होंगे फीचर्स 

दरअसल, 5 हजार करोड़ रुपए सें अधिक की लागत से बनने वाली सड़क से जबलपुर सहित मंडला, डिंडोरी और नरसिंहपुर जिले भी लाभान्वित हुए है। जबलपुर जिले में 8 सड़क परियोजनाओं की शुरुआत हो रही है, जिनमें से कुल 3,332 करोड़ रुपए की लागत की साथ सड़कों की आधारशिला रखी गई है। इसके साथ ही एक सड़क का लोकार्पण हो रहा है जो कि NHAI द्वारा नरसिंहपुर जिले में हिरण नदी से सिंधु नदी तक की 4 फोर लेन सड़क है, जिसकी लंबाई 53 किलोमीटर है। यह सड़क कुल 722 करोड़ रुपए की लागत से बनाकर तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें – सर्दी-खांसी-जुकाम से जल्द राहत पाने के सरसों के तेल में इन चीजों का करें इस्तेमाल और पाएं राहत 

जबलपुर शहर के सभी दिशाओं में 6 राष्ट्रीय राजमार्ग मिलते हैं। प्रस्तावित 112 किलोमीटर की बाहरी रिंग रोड सभी राष्ट्रीय राजमार्ग को कनेक्ट करती है। जब यह सड़क बन जाएगी तो शहर के आंतरिक दबाव को कम करेगी। बता दे सड़क के ज्यामितीय सुधार से यात्रा सुगम एवं सुरक्षित होने के साथ यात्रा समय में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें – Indian Railways Update : IRCTC ने आज रद्द की हैं 141 ट्रेन, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

साथ ही, लोग जो इन जगहों पर घुमने के ख्याल से यहां आते हैं, यहां के कुछ प्रमुख स्थल है जैसे – विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट, अमरकंटक, कान्हा नेशनल पार्क आदि जगहों पर उन्हें पहुंचने में आसानी रहेगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश को छत्तीसगढ़ से जोड़ा जाएगा। जिससे दोनों राज्यों में सुगम सड़क बनेंगे। इसके साथ ही, ईंधन में भी बचत होगी। केंद्र सरकार की इन परियोजनाओं से औद्योगिक विकास, कृषि सहित रोजगार के अवसरों भी उत्पन्न होगें, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें – जबलपुर पुलिस का कड़ा एक्शन, 200 नशे के इंजेक्शन सहित बम और कारतूस किए बरामद 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews