कंटोनमेंट जोन में सड़क पर पड़ी रही अज्ञात महिला, पुलिस ने दूसरे क्षेत्र का कहकर पल्ला झाड़ा

कंटोनमेंट जोन में सड़क पर पड़ी रही अज्ञात महिला, पुलिस ने दूसरे क्षेत्र का कहकर पल्ला झाड़ा

जबलपुर/संदीप कुमार

कोरोना वायरस संक्रमण का वह दौर जब लगातार जबलपुर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही हो उस दौरान पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। शहर के क्वारेंटाइन जोन हनुमानताल-दरहाई रोड पर एक अज्ञात महिला बीच सड़क पर घंटों तक पड़ी रही और पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब कुछ स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी तो दूसरे थाना क्षेत्र का मामला बताकर उन्होने अपना पल्ला झाड़ लिया।

दर्शल दरहाई से हनुमानताल रोड के बीच एक अज्ञात महिला बीच सड़क पर घंटों तक पड़ी रही कुछ लोगों को अंदेशा हुआ कि इस महिला की मौत हो गई है क्योंकि जिस स्थान पर महिला पड़ी हुई थी वह कोरोना वायरस का क्वारेंटाइन सेंटर है, लिहाजा इसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने कोतवाली थाने में महिला के विषय में सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाली थाने से एक एएसआई महोदय मौके पर आए तो जरूर पर उन्होंने 108 को सूचना देने की बजाय यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया कि जिस स्थान पर महिला पड़ी हुई है वह थाना हनुमानताल का क्षेत्र लगता है इसलिए वहां सूचना दी जाए। इतना होने के बाद भी स्थानीय लोगों ने डायल 100 को इस महिला के विषय में पुनः बताया पर वहां से भी उनको संतोषजनक जवाब नहीं मिला। क्योंकि यह पूरा इलाका कंटोनमेंट जोन है लिहाजा पुलिस प्रशासन की थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़ी घटना का अंदेशा दे रही है। बहरहाल कुछ स्थानीय लोगों ने यह बताया हैं कि महिला विक्षिप्त है इस वजह से रोड के बीच में पड़ी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews