Hindi News

महिला डाक्टर के सुसाइड के बाद हंगामा, दोनों पक्ष पोस्टमार्टम के दौरान भिड़े

Written by:Harpreet Kaur
Last Updated:
महिला डाक्टर के सुसाइड के बाद हंगामा, दोनों पक्ष पोस्टमार्टम के दौरान भिड़े

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर में महिला डाक्टर की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ, मृतिका के मायके और ससुराल वाले आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर आरोप लगाए, दरअसल सोमवार को कैमोरी में पदस्थ महिला होम्योपैथी चिकित्सक ने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद मायके वाले ने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं पति ने मायके वालों पर उलटे आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी निजी जिंदगी में बेवजह दी गई दखलअंदाजी के कारण पत्नी ने यह कदम उठाया। हालांकि सुसाइड से पहले महिला चिकित्सक ने मायके वालों को मैसेज में अपनी परेशानी भी बयां की है। उसे पति के चरित्र पर संदेह था। इसे लेकर अक्सर उनके बीच विवाद होता था।

यह भी पढ़े.. प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले

जबलपुर की माढ़ोताल पुलिस के मुताबिक शहर के ग्रीन सिटी निवासी डॉ. स्वप्निल जैन की शादी 2015 में भोपाल निवासी डॉ. कीर्ति जैन से हुई थी। कीर्ति जैन कैमोरी में पदस्थ थी। दोनों के दो बच्चे 6 साल का वंश और 18 महीने की वंशिका  हैं। कीर्ति  सोमवार की रात 10.45 बजे के लगभग पंखे में फंदा लगाकर झूल गईं। इससे पहले रात 8 बजे परिवार के बनाए गए सोशल ग्रुप में एक मैसेज पोस्ट किया। लिखा कि- आप सबसे विनती है, पापा से बोलो कि मेरा ट्रांसफर भोपाल करा दें। अब और बर्दाश्त नहीं हो रहा। 7 साल हो गए, सब सहन करते-करते। माढ़ोताल पुलिस के पहुंचने से पहले स्वप्निल ने शव को फंदे से उतार लिया था। मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया था। रात में ही मायके वाले भी भाेपाल से जबलपुर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़े.. “सुपर मॉम” के निधन पर सचिन तेंदुलकर ने जताया दुःख, ट्वीट कर हुए भावुक

जबलपुर पहुंचे पिता महेश कुमार और छोटी बहन रूपल जैन ने आरोप लगाए कि शादी के एक साल बाद से ही स्वप्निल जैन उसकी बहन कीर्ति जैन को परेशान करने लगा था। वह अक्सर अपनी शिकायत हमसें साझा करती थी, लेकिन हम उसे ही समझा कर चुप करा देते थे। बीच में एक बार पुलिस तक मामला पहुंचा था। तब उसने स्टाम्प में लिख दिया था कि हम उसे अच्छे से रखेंगे। तब उसे विदा किया था। स्वप्निल के चरित्र को लेकर पूरा विवाद था। उधर, पति स्वप्निल सहित मायके वालों का दावा है कि कीर्ति पति पर संदेह करती थी। उसे संदेह था कि स्वप्निल के दूसरे युवतियों से संबंध हैं। इसी संदेह में उसने घर से लेकर अस्पताल तक में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। वह अक्सर सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक करने पहुंच जाती थी। तीन चार दिन पहले वह रिकॉर्डिंग चेक करने पहुंची तो पांच दिन की रिकॉर्डिंग को डिलिट कर दिया गया था। इसे लेकर भी पति-पत्नी में विवाद हुआ था। कीर्ति ने मां को इसके बारे में बताया था।  फिलहाल इस मामले में बयान देने के बाद कीर्ति के परिजन भोपाल लौट गए, वही पुलिस मामले में जांच कर रही है।

 

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews