जबलपुर में पहाड़ी पर बम पटकते युवकों का वीडियो VIRAL, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर बम पटक रहे दोनों युवकों का नाम छोटू वंशकार और चिराग वंशकार है, जिनके खिलाफ कई आपराधिक मामले घमापुर थाने में दर्ज है।
पहाड़ी पर बम पटकते युवकों का वीडियो VIRAL, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

सांकेतिक तस्वीर

जबलपुर की पहाड़ियों में अब बमों की टेस्टिंग हो रही है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कि सिद्ध बाबा की पहाड़ी में कुछ लड़के पत्थर पर बम पटककर उसकी क्षमता को माप रहे है। वायरल वीडियो को घमापुर पुलिस ने संज्ञान में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”1091592394″]

मामला दर्ज कर तलाश शुरू 

वायरल वीडियो दो दिन पहले का है, जो कि सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल होने के बाद पुलिस तक पहुंचा। जानकारी के मुताबिक सिद्ध बाबा की पहाड़ी पर बम पटक रहे दोनों युवकों का नाम छोटू वंशकार और चिराग वंशकार है, जिनके खिलाफ कई आपराधिक मामले घमापुर थाने में दर्ज है। अब जबकि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है तो पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विवाद के बाद दहशत फैलाने बनाया वीडियो 

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में ही रहने वाले एक व्यक्ति से दोनों लड़कों का कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, उसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया है। टीआई सतीश अंधवान का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, पत्थर पर बम पटक रहे, दोनों लड़कों की पहचान हो चुकी है, जो कि घमापुर क्षेत्र के ही रहने वाले है, इसके साथ ही इन लड़कों के आसपास कुछ और लड़के भी खड़े है, उनकी भी पहचान की जा रही है। बम पटकने वाले लड़के जब गिरफ्त में होगें तब यह पता चलेगा कि इन लोगों ने बम कहां से लाए थे, और इस तरह से पत्थर में बम पटकने का क्या कारण था।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews