
final decision on the candidature and eligibility of men in nursing college
Vyapam 2.0 : मध्य प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि नर्सिंग घोटाले के दो आरोपियों को जबलपुर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। ये आरोपित फर्जी नर्सिंग कॉलेज को मान्यता देने के मामले में शामिल थे। बता दें कि इनके खिलाफ सीहोर जिले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में सरकार ने दोनों निरीक्षकों को नोटिस भी जारी किया था। इसके साथ ही गांधी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हरि सिंह और नेहा सोनी की सेवाएं समाप्त करने की कार्यवाही भी की जा सकती है।
दोनों पर ये है आरोप
दरअसल, दोनों निरीक्षकों पर बीते 27 फरवरी को धारा 218, 409, 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ था। बता दें कि डॉ. हरि सिंह मकवाना और नेहा सोनी पर फर्जी निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर दर्जनों फर्जी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने का आरोप है। अभी तक केवल एक फर्जी नर्सिंग कॉलेज के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है, लेकिन अन्य फर्जी कॉलेजों के मामलों में भी जल्द ही मुकदमे दर्ज हो सकते हैं।
आपत्तिकर्ता ने कही ये बात
नर्सिंग घोटाले के मामले में जहां डॉ. हरि सिंह मकवाना और नेहा सोनी को अग्रिम जमानत मिली है, तो वहीं आपत्तिकर्ता ने इस जमानत को निरस्त करवाने और उनकी सेवाएं समाप्त करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट जाने की बात कही है। इससे न केवल छात्रों का भविष्य खतरे में है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

