जबलपुर के रामपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की जगह भरा जा रहा पानी, लोगों ने किया हंगामा

जबलपुर के रामपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की जगह भरा जा रहा पानी, लोगों ने किया हंगामा

Jabalpur News : जबलपुर के रामपुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी निकलने का मामला सामने आया है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसे लेकर बीती रात बड़ी संख्या में वाहन चालक मौकास्थल पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल को वहां तैनात किया गया ताकि कोई अनहोनी ना हो। लोगों का आरोप है कि उन्होंने पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया था लेकिन उनकी गाड़ियों की टंकी में पेट्रोल के साथ पानी डाल दिया गया। वहीं, इसकी जानकारी खाद्य विभाग के अफसरों को भी दे दी गई है। जानें विस्तार से…

लोगों ने किया हंगामा

दरअसल, मामला 4 अगस्त का है। जब रामपुर स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर कुछ दूर चलने के बाद उनकी गाड़ियां बंद हो गई। यह एक नहीं बल्कि काफी लोगों के साथ हुआ। जिसके बाद सभी वापस पेट्रोल पंप पहुंचे और हंगामा किया। साथ ही, थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। वाहन मालिकों का कहना है कि पेट्रोल पंप संचालक ने फर्जीवाड़ा करते हुए उनके साथ ठगी की है। साथ ही, गाड़ियां खराब की है। जिसकी कीमत लाखों में है।

जांच जारी

वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही गोरखपुर थाना पुलिस के साथ खाद विभाग मौके पर पहुंचा। जिसके बाद ग्राहकों की शिकायत पर सैंपल ले लिया गया है। साथ ही, जांच के लिए लैब भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews