जबलपुर में महिला को नाक में नथ पहनना पड़ा महंगा, जानिए क्या है पूरा मामला

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर के पनागर थाने में 25 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना पनागर थाना के उर्दुआ खुर्द गांव की है। वीडियो वायरल होने के बाद पनागर पुलिस अब इस घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक बीतें दिनों जबलपुर के वंशकार परिवार में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान एक महिला के साथ इसलिए पिटाई की गई क्योंकि उसने नाक में नथ पहने हुई थीं, महिला पर जब समाज के लोगों को नजर पड़ी तो समाज के ही कुछ पुरुषों ने पिटाई शुरू कर दी। महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया है। महिला की सिर्फ इतनी गलती थी कि उसने समाज के खिलाफ जाकर नाक में छेद करवाकर नथ पहन ली थी। इसके बाद समाज के लोग महिला को नथुनिया कहकर अपमानित भी करने लगे और उसकी पिटाई की। पीड़ित महिला के समाज संगठन ने एसपी से इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

सांस्कृतिक कल्याण महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति वंशकार ने बताया कि वे भी बेन समाज से ताल्लुक रखती हैं। बेन समाज में आज भी रूढ़िवादी प्रथाएं चल रही हैं। जिस महिला के साथ मारपीट की गई उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने श्रृंगार करने के लिए नाक में छेद करवाया था। महिला के साथ हुई मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पनागर थाना पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”907877415″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews