ऑस्ट्रेलिया से जबलपुर आई महिला निकली कोरोना पाज़िटिव

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

Jabalpur Corona Positive : अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया से जबलपुर आई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, आर्किटेक्ट का काम करने वाली महिला कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से मुंबई होते हुए जबलपुर आई थी, स्वास्थ्य विभाग ने महिला का टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।  महिला अपने घर पर ही आइसोलेट हो गई है। अब तक कोरोना के नये वेरिएंट के सामने आने के बाद जबलपुर में यह दूसरी महिला कोरोना संक्रमित सामने आई है, हालांकि अभी दोनों की जीनोम सिक्वेंसिंग के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि क्या दोनों महिलायें कोरोना के नये वेरिएंट से संक्रमित है।

कुछ दिन पहले भी विदेश से लौटी महिला मिली थी संक्रमित 

अमेरिका से भारत लौटी एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से जबलपुर में हड़कंप मच गया था  कोरोना के नए वैरिएंट की जांच हेतु महिला का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए डीआरडीओ लैब ग्वालियर भेजा गया है। कोरोना संक्रमित पाई गई महिला 23 दिसंबर को अमेरिका से दिल्ली पहुंची थी, इसके बाद वह आगरा होते हुए अपने पैरंट्स से मिलने जबलपुर के बिलहरी इलाके में आई, सर्दी-खांसी होने पर बुधवार 28 दिसंबर को उसने कोरोना टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पाज़िटिव आई, जिसके बाद उसे घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews