सीएम शिवराज की स्वास्थ्य कामना के साथ भगवान की शरण में पहुंचे कार्यकर्ता,मंदिर में की विशेष पूजा

सीएम शिवराज की स्वास्थ्य कामना के साथ भगवान की शरण में पहुंचे कार्यकर्ता,मंदिर में की विशेष पूजा

जबलपुर/संदीप कुमार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके समर्थक उनके स्वस्थ होने के लिए भगवान की शरण मे पहुँच गए हैं। जबलपुर में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने शिवराज सिंह के जल्द स्वास्थ होने के लिए शिव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की।

शहर के शिव-पार्वती मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
सावन सोमवार के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने भरतीपुर स्थित शिव-पार्वती मंदिर में महारुद्राभिषेक किया। साथ ही भगवान से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द स्वस्थ्य हो जाएं।

सोशल डिस्टेन्स के साथ हुई पूजा
भाजपा नेत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वास्थ्य लाभ के लिए शिव-पार्वती मंदिर में कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेन्स और मास्क पहनकर पूजा अर्चना की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमने भगवान से प्रार्थना की है मुख्यमंत्री जल्द स्वस्थ्य होकर फिर से जनता की सेवा में जुट जाएं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews