
जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) की मुख्य रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में बहुत ही शातिराना अंदाज से युवक ने चोरी को अंजाम दिया। दुकानदार जैसे ही कुछ सामान लेने के लिए अपने काउंटर से बाहर गया, तभी काउंटर के पास लाल पगड़ी पहने खड़े युवक ने दुकानदार के काउंटर में रखे तकरीबन 22000 रु लेकर चलते बना। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके बाद अब जीआरपी थाना पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़े…आर माधवन के बेटे वेदांत बने देश के सबके तेज तैराक, एक्टर ने इस तरह जाहिर की खुशी
दुकानदार संचालक अरविंद मिश्रा ने जीआरपी थाना पुलिस को बताया कि 11 जुलाई की सुबह जब उसने दुकान खोला तो एक युवक जो कि लाल पगड़ी पगड़ी पहने हुए हैं वह आया। युवक ने समोसे का आर्डर दिया इस दौरान अरविंद मिश्रा समोसे लेने के लिए बाहर गया तभी दुकान में बैठा युवक काउंटर के पास पहुंचा और वहां रखे 22000 रु निकाल कर दूसरे दरवाजे से चलता बना। अरविंद मिश्रा जब दुकान के अंदर आए तो देखा कि ना ही वहां पर वह व्यक्ति है जिसने कि समोसा का आर्डर दिया था और ना ही उसे काउंटर में रखे पैसे।
यह भी पढ़े…क्या आपको भी है शरीर सुन्न होने के साथ ये परेशानियां, जानिए पार्किंसन रोग के लक्षण
चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। अरविंद मिश्रा ने जीआरपी थाना पुलिस को इसकी शिकायत की जिसके बाद अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए युवक की तलाश में जुटी हुई है। अरविंद मिश्रा ने जीआरपी पुलिस को बताया कि उसने इससे पहले कभी भी चोरी करने वाले युवक को नहीं देखा था।
[dgv_vimeo_video id=”730967489″]
