आर माधवन के बेटे वेदांत बने देश के सबके तेज तैराक, एक्टर ने इस तरह जाहिर की खुशी

आर माधवन के बेटे वेदांत बने देश के सबके तेज तैराक, एक्टर ने इस तरह जाहिर की खुशी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। फिल्म स्टार आर माधवन किसी परिचय के मोहताज नहीं। साउथ इंडस्ट्री के साथ साथ बॉलीवुड में भी उन्होने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग और सादगी हर किसी को पसंद आती रही है। लेकिन अब उनके घर में ही कोई उनसे बड़ा स्टार बनने की राह पर है।

हम बात कर रहे हैं माधवन के बेटे वेदांत माधवन की..ये कामयाबी की राह पर अपने पिता को ही फॉलो कर रहे हैं लेकिन इनकी फील्ड अलग है। वेदांत देश में जूनियर वर्ग के सबसे तेज तैराक बन गए हैं। 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में उन्होने ये रिकॉर्ड 16:01.73 सेकेंड पूरा किया। महाराष्ट्र की ओर से हिस्सा ले रहे वेदांत ने कर्नाटक के अमोघ आनंद वेंकटेश और बंगाल के शुभोजीत गुप्ता को पछाड़ते हुए गोल्ड अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होने अद्वेत पेज के 2017 में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस खुशी के मौके पर माधवन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे का एक वीडियो भी शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है। इन दिनों उनकी फिल्म ‘रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट’ तहलका मचा रही है और इसी दौरान उनके बेटे ने भी तैराकी में कमाल दिखाया है। ये उनके लिए दुगनी खुशी है और फैन्स भी उन्हें जी भरकर मुबारकबाद दे रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews