
BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI
Jabalpur News : मध्य प्रदेश का जबलपुर जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कुछ ही दिन पहले यहां सरकारी गर्ल्स कॉलेज में लड़कियों को अश्लील वीडियो और फोटोज भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। वहीं, अब एक बार फिर यहां के युवक द्वारा नागालैंड की युवती का वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न सहित अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
ITI का छात्र है आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान विक्रम सिंह के रुप में की गई है जोकि पाटन के व्यवहारी पड़रिया का रहने वाला है। वह जबलपुर में आईटीआई का छात्र है। यहां उसने नागालैंड की किसी युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद, युवती ने मामले की शिकायत नागालैंड पुलिस में की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल की गई और नागालैंड साइबर क्राइम की टीम पाटन थाने पहुंची।
आगे की कार्रवाई जारी
सूत्रों के अनुसार, आरोपी विक्रम सिंह गौड़ पर आरोप है कि उसने युवती को यौन उत्पीड़ित किया है। जिसके लिए उस पर साइबर क्राइम की धाराओं के साथ अन्य धाराओं का मामला भी दर्ज किया गया है। इसकी सूचना नागालैंड पुलिस की डीएसपी ने पाटन थाने आकर दी है। फिलहाल, आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”1012338942″]
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

