जहरीली शराब के साथ युवक गिरफ्तार, नशीली करने मिलाया जाता था यूरिया

जहरीली शराब के साथ युवक गिरफ्तार, नशीली करने मिलाया जाता था यूरिया

जबलपुर, संदीप कुमार। उज्जैन (Ujjain) में हुए जहरीली शराब कांड (Poisonous liquor scandal) के बाद अब जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) भी अवैध शराब को लेकर अलर्ट हो गई है।जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर थाना प्रभारी माढ़ोताल रीना पांडे शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम को अवैध रूप जहरीली 05 लीटर शराब रखे हुए एक युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अद्दू उर्फ आदर्श सेन जो की प्लास्टिक की कुप्पी में अवैध रूप से शराब लेकर पंचमुखी कॉलेनी से कटंगी रोड की तरफ जा रहा है । सूचना पर दबिश दी जहाॅ मुखबिर के बताए अनुसार एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

चैक करने पर हाथ में ली हुई कुप्पी में पांच लीटर कच्ची शराब रखे मिला जिससे अजीब सी गंध आ रही थी । शराब के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि शराब को अत्यधिक नशीली करने के लिए इसमें यूरिया मिलाया है । आरोपी से 05 लीटर जहरीली शराब जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 49 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews