MP पटवारी भर्ती घोटाले के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

MP पटवारी भर्ती घोटाले के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

MP News : मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में विरोध किया जा रहा है, इसी कड़ी में जबलपुर के मालवीय चौक पर हुए प्रदर्शन किया गया के दौरान युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष जितिन राज ने कहा कि मध्य प्रदेश में अपनी भर्तियों के लिए पहले भी बदनाम रहे व्यावसायिक परीक्षा मंडल का नाम भले ही बदलकर प्रोफेशनल एग्जामिनेश बोर्ड यानी किया गया हो, लेकिन घोटाले के मामले सामने आते रहते हैं।

मध्य प्रदेश में एक और भर्ती घोटाला हुआ है,जिसे पटवारी भर्ती घोटाला या व्यापम 3.0 कहे तो कोई गलत नहीं होगा, ग्वालियर के कथित बीजेपी नेता के एक कॉलेज में परीक्षा देने वाले अशिकांश आवेदकों का मेरिट सूची में नाम आना इस बात का जीता जागता सबूत है, इससे मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) एक बार फिर से कटघरे में है।

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

मालवीय चौक में प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा मांगा गया और इस्तीफा न होने एवं CBI जाँच न कराने की दशा में युवक कांग्रेसियों ने आगे और भी ज्यादा उग्र तरीके से आंदोलन करने की बात कही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”845669534″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews