
Jabalpur News : जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज सुबह रसल चौक के पास एक युवक ने महिला को गोली मार दी, जिससे महिला गंभीर हो गई क्योंकि गोली महिला की पसलियों में लगी है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
कुछ दिन पहले हुई थी बहस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक का नाम सोनी बताया जा रहा है जबकि महिला का नाम माधवी चौधरी है। बता दें कि दोनों कटनी की रहने वाली है। बता दें कि पीड़िता एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर काम करती थी। अभी तक की जांच में पता चला कि दोनों में दोस्ती थी। कुछ दिन पहले किसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कुछ दिन पहले बहस हुई थी।
थाना प्रभारी ने दी ये जानकारी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है। वहीं, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। अभी इलाज के लिए महिला को ISU में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल, घायल महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है- वीरेंद्र सिंह पवार, थाना प्रभारी, ओमती
[dgv_vimeo_video id=”910719265″]
संदीप कुमार, जबलपुर
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

