जबलपुर में पुलिस ट्रेनिंग के दौरान युवक को लगी गोली, अस्पताल में इलाज जारी

जबलपुर में पुलिस ट्रेनिंग के दौरान युवक को लगी गोली, अस्पताल में इलाज जारी

Jabalpur News : जबलपुर में इन दिनों पुलिस को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी कम में खमरिया थाना अंतर्गत कैलाश धाम में रहने वाले एक युवक को गोली लग गई। जिससे वो घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल का नाम दिलीप बैन है।

क्या कहा पत्नी ने?

मामले को लेकर पत्नी सोनम बैन ने मीडिया से बात करते हुए इस घटना का लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि उनके पति सुबह 8:30 बजे काम पर जाने के लिए घर से निकले ही थे कि गोली आकर दिलीप के कानों को छूती निकली जबकि दूसरी गोली हाथ में लगी। आगे उन्होंने बताया कि कैलाश धाम के पीछे फायरिंग हो रही थी।

[dgv_vimeo_video id=”894873246″]

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, घटना की जानकारी को लेकर रांझी सीएसपी का कहना है कि यह मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है। जिसके लिए एचएएफ के अधिकारियों से बात करके यह पता लगाया जा रहा है कि जिस जगह फायरिंग ट्रेनिंग सेंटर बना है। साथ ही उसके आसपास गांव कब से बसे हैं। बता दें कि सीएससी का यह भी कहना है कि गांव के सरपंच से भी यह जानकारी जुटाई जा रही है कि कितने लोग उस गांव में रह रहे हैं। उनमें कितने लोग वैध है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews