जबलपुर में युवाओं ने निकाली बेरोजगार तिरंगा यात्रा, सरकार से की ये मांग

जबलपुर में युवाओं ने निकाली बेरोजगार तिरंगा यात्रा, सरकार से की ये मांग

जबलपुर, संदीप कुमार। आज़ादी के अमृत महोत्सव में जहां देशभर में तिरंगा यात्राएं (tricolor yatra ) निकल रही हैं वहीं जबलपुर में बेरोज़गार तिरंगा यात्रा निकाली गई। सरकारी भर्तियों के इंतज़ार में ओवरएज हो रहे बेरोज़गार छात्रों ने जबलपुर में बेरोज़गार तिरंगा यात्रा निकाली।

जबलपुर (jabalpur News) में युवाओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र और शिक्षित बेरोज़गार बड़ी संख्या में शामिल हुए। मालवीय चौक से निकली बेरोज़गारों की तिरंगा यात्रा जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची जहां छात्रों ने अधिकारियों को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपे।

ये भी पढ़ें – PM Kisan Update: इस दिन मिलेगी किसानों को 12वीं किस्त! खाते में आएंगे 2000, जानें ताजा अपडेट्स 

छात्रों का कहना है कि प्रदेश में कई विभागों की भर्तियां सालों से अटकी हुई हैं और भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों का ना सिर्फ मनोबल टूट रहा है बल्कि वो ओवरएज होकर कॉम्पटीशन से बाहर भी हो रहे हैं। छात्रों ने प्रदेश में 5 सालों से पुलिस सब इंस्पेक्टर, पटवारी सहित कई भर्तियां ना होने का विरोध जताया और एमपी-पीएससी का रिजल्ट घोषित ना किए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें – ग्वालियर नगर निगम में BJP सभापति बनाने में कामयाब, Congress को 1 वोट से दी शिकस्त

छात्रों का कहना है कि हाई कोर्ट भी सरकार को 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण के हिसाब से भर्तियां करने और पीएससी के रिजल्ट जारी करने के निर्देश दे चुकी है फिर भी 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के फेर में एमपी-पीएससी ने नतीजे और सरकार ने भर्तियां रोक रखी हैं। हाथों में तिरंगे झण्डे लेकर निकले बेरोज़गार छात्रों ने सरकार से रोज़गार की मांग की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews