युवा ट्रैफिक फोर्स पहुंचा ग्रामीण क्षेत्र, ग्रामीणों से कि कोरोना गाइडलाइंस फॉलो करने की अपील

युवा ट्रैफिक फोर्स पहुंचा ग्रामीण क्षेत्र, ग्रामीणों से कि कोरोना गाइडलाइंस फॉलो करने की अपील

जबलपुर, संदीप कुमार

आज युवा ट्रैफिक फोर्स द्वारा रोको टोको अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में लेजाकर लोगों से लॉकडाउन के समय घर पर रहने, जरूरी काम से ही शहर आने, मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और साथ ही कोरोना के संक्रमण से बचने, सभी जरूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया गया। युवा टीम ने यातायात चौक से काफिला शुरू किया और बिलहरी, तिलहरी, गौर, बरेला का भ्रमण किया।

इस अभियान में युवा ट्रैफिक फोर्स के भारतदीप सिंह बेदी अनुज पांडेय, अक्षय सायरे, माउंटेन मैन अंकित सेन, शुभम ठाकुर, सौरभ साहू,आयुषी साहू, आयुषी ताम्रकार, खुशबू नामदेव, आदित्य जैन, अभय सिंह बघेल, आयुष विश्वकर्मा और अमन गंगराड़े मौजूद रहे। ज़ाहिर सी बात है यह सभी शहरी क्षेत्र के निवासी है और कहीं ना कहीं मास्क पहनने की अहमियत समझते है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र निवासी इन सभी बातों से अनजान है , इसलिए हम ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जागरूकता फैला रहे है, मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना समझा रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews