कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा, यह है मामला

कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा, यह है मामला

झाबुआ, विजय शर्मा|  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के झाबुआ जिले (Jhabua) में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद जैन (Sureshchand Jain) को पेटलावद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| गिरफ्तार के बाद उन्हें पेटलावद कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उनकी जमानत खारिज करते हुए कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है ।

पेटलावद कोर्ट ने पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष व समाजसेवी सुरेशचंद्र पूरणमल उर्फ पप्पू जैन निवासी मेघनगर और मुकेश नानजी परमार को जेल भेजा हैं। यह आदेश न्यायाधीश संजीव कटारे ने दिया है। उन पर यह आरोप है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर पहुंचने वाले खाद्यान्न में उन्होंने प्रबंधक ओर केंद्र प्रभारी के साथ मिलकर बड़ी हेराफेरी की थी।

जिस पर न्यायलय के आदेश पर तामील करते हुए पुलिस ने मेघनगर निवास स्थान से सुरेशचंद्र जैन की गिरफ्तारी की। अब मामले की सुनवाई कोर्ट में होगी । कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र जैन झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया के खास माने जाते हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews