
झाबुआ, विजय शर्मा
आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था की ड्यूटी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता के निर्देशों पर आज मॉक ड्रिल बलवा परेड का आयोजन पुलिस लाइन झाबुआ में स्थित परेड ग्राउंड में किया गया। अभ्यास के दौरान दंगा नियंत्रण उपकरण का संचालन किया गया।
बलवा मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग अलग टीम बनाकर बलवा ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता ने कहा कि आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सभी प्रकार की चुनौतियां, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई है।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

