झारखंड के लोगों के लिए आसान होगी तिरुपति की यात्रा, रेलवे चलाएगा समर स्पेशल ट्रेन

झारखंड में रहने वाले लोग तिरुपति तक जाने के लिए सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे। रेलवे की ओर से समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है जो रांची होते हुए जाएगी।
Indian Railways

तिरुपति धाम जाने वाली श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने नया कदम उठाया है। इन यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से ट्रेन नंबर 07051 और 0705 2 तिरुपति रक्सौल तिरुपति समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसे वाया रांची चलाया जाएगा।

जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक स्पेशल ट्रेन को 19 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। यह अप्रैल और मई में निर्धारित की गई तिथियों पर चलेगी। यह समय स्पेशल ट्रेन रांची से होते हुए चलने वाली है जिससे झारखंड के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। ट्रेन में 24 कोच रहने वाले हैं पर अप्रैल से मई तक इसका परिचालन होगा।

तिरुपति के लिए समर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 07051 तिरुपति रक्सौल समर स्पेशल 20 अप्रैल 27 अप्रैल 4 मई, 11 मई, 18 मई और 25 मई को हर सोमवार सुबह 8:15 पर रवाना होगी। यह सिकंदराबाद, बिलासपुर, रावकरेला, हटिया और रांची होते हुए बुधवार शाम 5 बजे रक्सौल पहुंचेगी। रांची स्टेशन पर उसके पहुंचने का समय रात 11:10 पर 11:15 पर पुनः प्रस्थान करेगी।

वापसी में कब चलेगी ट्रेन

वापसी में ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल तिरुपति समर स्पेशल 16 अप्रैल, 23 अप्रैल, 30 अप्रैल, 7 मई, 14 मई, 21 मई और 28 मई को हर गुरुवार रक्सौल से सुबह 3:15 पर चलेगी। यह समस्तीपुर, जसीडीह, बोकारो, मूरी, रांची और हटिया होते हुए शनिवार सुबह 9.30 बजे तिरुपति पहुंचेगी। रांची स्टेशन पर 8:55 पर आएगी और 9:10 पर रवाना होगी।

कैसी होगी ट्रेन

इस समर स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए 24 कोच लगाए जाएंगे। जिसमें 4 सामान्य श्रेणी, 2 एसएलआर, 5 एसी 3 टीयर, 3 एसी 2 टीयर, 10 स्लीपर कोच होंगे। इस ट्रेन के परिचालन से रांची सहित झारखंड के यात्रियों को तिरुपति के लिए सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिल जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews