रांची के पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, लोकेशन पता करने में जुटे अधिकारी

झारखंड के रांची पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। लोकेशन का पता लगाने के लिए अधिकारी जांच में जुटे हैं।
Jharkhand

झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के नामकुम में मौजूद पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल के माध्यम से मिली इन धमकियों की जांच की जा रही है।

इस मामले में एक नहीं बल्कि दर्जन भर से अधिक ईमेल मिले है। पासपोर्ट ऑफिस के अधिकारी खुद इस मामले की जांच में लगे हुए हैं। यह बताया जा रहा है कि इनमें से एक ईमेल की लोकेशन रांची के अंदर की ही है। अब तक इस संबंध में किसी भी तरह के लिखित शिकायत थाने तक नहीं पहुंची है।

चल रही है जांच

मामले को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक पासपोर्ट ऑफिस अधिकारी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद पुलिस को सूचना दी जाएगी। इस मामले में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पुलिस के पास इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं पहुंची है। शिकायत मिलते ही पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करेगी।

पहले भी मिली धमकी

यह पहली बार नहीं है जब रांची में इस तरह की घटना देखने को मिली है। इसके पहले सिविल कोर्ट और समाहरणालय भवन को धमकी भरे मेल मिले थे। इस मामले में भी जांच पड़ताल की गई थी। अधिकारियों को कहना है कि इस तरह के मामले में तुरंत ही जांच शुरू की जाती है और सुरक्षा बढ़ाई जाती है। पासपोर्ट ऑफिस ने भी अपने कर्मचारियों और आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा उपायों की समीक्षा जारी है और संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस को सूचना दी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews