सरकारी नौकरी: AAI ने निकाली 89 पदों पर भर्ती, 92,000 रुपये तक वेतन, 28 जनवरी तक करें आवेदन, जानें डिटेल

एएआई ने 80 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं-12वीं पास और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए यह सुनहरा मौका साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं और एप्लीकेशन फीस कितनी है?
AAI Recruitment 2025

AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर अस्सिटेंट (फायर सर्विस) पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 28 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://www.aai.aero/en/careers/recruitment पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या कुल 89 है। जिसमें से जनरल के लिए 45, एससी के लिए 10, ओबीसी एनसीएल के लिए 14, एसटी के लिए 12 और ईडब्ल्यूएस के लिए 8 पद खाली हैं। अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म? (AAI JA Vacancy 2025)

दसवीं पास होने के साथ मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/ फायर में 3 वर्ष डिप्लोमा की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पास उम्मीदवार भी फॉर्म भर सकते हैं।  उम्मीदवारों के पास हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, अंडमान एवं निकोबार और सिक्किम का डॉमिसाइल भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन (Airport Authority of India Bharti)

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। सीबीटी मोड में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी अवधि 2 घंटे होगी। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी। मेडिकल परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को ही ड्राइविंग टेस्ट में शामिल होने की अनुमति होगी। नियुक्ति के बाद 31 हजार रुपये से लेकर 92 हजार रुपये तक का वेतन हर महीने कैंडिडेट्स को दिया जाएगा। अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews