AIIMS Recruitment 2022: 108 पदों पर निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन, जानें डिटेल्स

vyapam Recruitment 2022

गोरखपुर, डेस्क रिपोर्ट।AIIMS Recruitment 2022: एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर (All India Institute of Medical Sciences) ने 108 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी अंतिम तिथि 1 मई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स, गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन नियुक्तियों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है, यानी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के आधार पर ही इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और नियुक्ति की जा सकेगी।

कुल पद-108

पदों का विवरण

  • प्राध्यापक/आचार्य- 29
  • सहायक आचार्य- 33
  • सह आचार्य- 24
  • अतिरिक्त आचार्य- 22

आयु सीमा- योग्यता- B.Sc ग्रेजुएट, M.Sc, MD, पोस्‍ट ग्रेजुएट डिग्री वाले आवेदन कर सकते हैं।आवेदकों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। भर्ती के लिए आयु-सीमा भी पदों के अनुसार ही है।

आवेदन शुल्क –सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्युएस के उम्मीदवारों को 3000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एसटी, एससी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को लिए 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया- नियुक्तियों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है यानी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के आधार पर ही इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

पता- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थन गोरखपुर, कुनराघाट, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश 273008

आवेदन प्रक्रिया

1. उम्मीदवार सबसे पहले एम्स गोरखपुर कि अधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
2. अब होमपेज पर भर्ती सेक्शन के करंट नोटिस पर क्लिक करें, और संबंधित भर्ती पर क्लिक करें।
3. अब नया पेज पीडीएफ के रूप में खुलेगा आवेदन इस पीडीएफ का प्रिंटआउट निकाल लें।
4. इस आवेदन में पूछी गई जानकारी को अच्छे से जांचकर भरें।
5. अब आवेदक इस आवेदन को दिए गए पते पर अंतिम तिथि से पहले जमा करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews