
AIIMS Recruitment 2023 : एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस , नागपुर, जोधपुर और रायपुर की ओर से कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। एम्स रायपुर ने सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती है, जिसकी आखरी डेट 10 जुलाई 2023 है। एम्स, जोधपुर ने लैब तकनीशियन, फार्मा केमिस्ट/केमिकल परीक्षक/मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन/मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन (रिकॉर्ड क्लर्क)/अस्पताल अटेंडेंट ग्रेड III (नर्सिंग अर्दली) /(स्ट्रेचर बियरर्स) और अन्य सहित विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी लास्ट डेट 10 जुलाई है। इसके अलावा एम्स नागपुर में प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें 23 जुलाई, 2023 या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं।
Raipur AIIMS Recruitment 2023
कुल पद – 169
आयु सीमा – उम्मीदवारों की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।
योग्यता – उम्मीदवारों को पोस्ट-ग्रेजुएशन मेडिकल डिग्री (एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा) या इसके समकक्ष योग्यता हासिल हो।
आवेदन शुल्क-
जनरल, ओबीसी ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपये
एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी, एक्स-सर्विसमैन : फीस में छूट दी गई है।
आवेदन की आखरी डेट- 10 जुलाई
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर Recruitment के अंदर वैकेंसी के लिंक पर क्लिक करें।
- जूनियर रेजिडेंट/सीनियर रेजिडेंट के लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन के लिंक पर क्लिक करके मांगी जानकारी भरें और आवेदन पत्र सबमिट कर दें।
Jodhpur AIIMS Recruitments 2023
कुल पद 281
आयु सीमा- उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 35 वर्ष होना चाहिए।आयुसीमा में छूट के लिए नोटिफेशन की जांच करें।
योग्यता- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं, 12वीं और आईटीआई/मेडिकल डिप्लोमा पास होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का सिलेक्शन एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, आईटीआई और मेडिकल डिप्लोमा में मिले अंकों की मेरिट के अनुसार किया जायेगा।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस,पैन कार्ड,जाति प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र,जन्म प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट।
ऐसे करें अप्लाई
- एम्स जोधपुर की वेबसाइट @aiimsjodhpur.edu.in पर जाएं।
- ‘भर्ती विज्ञापन’ पर जाएं।
- Application फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में दिए गए सभी डिटेल्स को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रख लें।
Nagpur AIIMS Recruitment 2023
कुल पद 58 पद
योग्यता- अधिसूचना के अनुसार इन पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में एमडी/एमएस/डीएम डिग्री एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं व कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा- भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदानुसार 50 / 58 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन– इन पद पर उम्मीदवारों के चयन के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोई टीए / डीए देय नहीं होगा,चयनित अभ्यर्थियों को चिकित्सकीय रूप से फिट होना होगा।
आवेदन शुल्क -इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये तय किया गया है।
आवेदन पत्र- इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भरे हुए फॉर्म को कार्यकारी निदेशक, एम्स नागपुर, प्रशासनिक ब्लॉक, प्लॉट नंबर 2, सेक्टर -20, मिहान, नागपुर – 441108 के पते पर 31 जुलाई 2023 तक भेज दें।
महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख: 24 जून 2023
- आवेदन करने की लास्ट डेट: 23 जुलाई 2023
- हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख: 31 जुलाई 2023
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

