AIIMS में नौकरी पाने का आखिरी मौका, 3000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, 1 दिसंबर से पहले करें अप्लाई, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

aiims job

Delhi AIIMS recruitment 2023 : अगर आप मेडिकल फील्ड में है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो दिल्ली एम्स में नौकरी पाने का आखिरी मौका है। दिल्ली एम्स ने 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है, इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 1 दिसंबर है। अभ्यर्थी 1 दिसंबर 2023 शाम 5 बजे तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं, इसके बाद किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 दिसंबर को जारी किया जाएगा और एग्जाम 18 और 20 दिसंबर को देश भर के सभी प्रमुख शहरों में आयोजित किया जाएगा। भर्ती परीक्षा सीबीटी मोड में होगी और चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्त विभिन्न एम्स में की जाएगी।इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन का प्रोसेस पूरा करना होगा।

Delhi AIIMS Recruitment 2023

कुल पद -3036 पद

आयु सीमा : इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल तक की छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।

योग्यता : इसमें एजुकेशनल क्वालिफिकेशन यानी शैक्ष‍ण‍िक योग्यता 10वीं, 12वीं से लेकर इंजीनियरिंग की डिग्र‍ियां यानी बीई, बीटेक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी कर सकते हैं।

इन शहरों में होगी नियुक्ति : उक्त पदों पर अप्लाई करने वाले इन उम्मीदवारों की नियुक्ति एम्स बठिंडा, भोपाल, बीबीनगर, बिलासपुर, दिल्ली, देवघर, गुवाहाटी, जोधपुर, कल्याणी, मंगल गिरी, नागपुर, पटना, रायबरेली, ऋषिकेश और विजयपुर आदि जगहों पर होगी।

आवेदन शुल्क : आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3000 रुपये शुल्क जमा करना होगा, वही एससी, एसटी कैंडिडेट्स को 2400 रुपये शुल्क देना होगा. पीएच वर्ग वालों को कोई शुल्क नहीं देना है।

चयन प्रक्रिया : पहले लिख‍ित परीक्षा होगी, इसके बाद ये परीक्षा पास करने पर अभ्यर्थ‍ियों को स्क‍िल टेस्ट देना होगा। स्क‍िल टेस्ट पास करने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्र‍िया से गुजरना होगा।

ऐसे करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट creaiims.aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • एम्स गैर-संकाय भर्ती 2023 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी आवश्यक विवरण दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • पंजीकरण करने के बाद आवेदन शुरू करें।
  • सभी शैक्षणिक डाॅक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews