AIIMS Recruitment 2024: एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा, 130 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्तियां, 23 अगस्त से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

सामान्य/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करने होंगे। वहीं एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है।
govt Recruitment 2025

AIIMS Recruitment 2024 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एम्स ने विभिन्न राज्यों में अलग अलग 130 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और लास्ट डेट नजदीक है।सभी भर्तियां की पूरी डिटेल्स नीचे विस्तार से दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Patna AIIMS Recruitment 2024

कुल पद: 76

पदों का विवरण: इस भर्ती के जरिए जनरल मेडिसिन, पैथोलॉजी, फार्मालॉजी, पीएमआर, एनाटॉमी समेत कुल 23 विभागों में सीनियर रेजिडेंट (नॉन एकेडमिक) का चयन किया जाएगा।

आयु सीमा : उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि इसमें आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है।

योग्यता : उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया/NMC/NBE से मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री MD/MS/DNB/DM/M.Ch में होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी पीजी फाइनल एग्जाम अगस्त 2024 में देने जा रहे है, वो भी इसमें अप्लाई करने के योग्य हैं।

वेतनमान : लेवल 11 के मुताबिक 67,700 रुपए सैलरी दी जाएगी। सैलरी के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करने होंगे। वहीं एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया: एग्जाम के बेसिस पर। 2 सितंबर 2024 को लिखित परीक्षा, 31 अगस्त 2024 को एडमिट कार्ड और इंटरव्यू 3-4 सितंबर को होंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन की प्रक्रिया 2 अगस्त से ।
  • फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2024 ।
  • फाइनल एलिजिबिलिटी लिस्ट 30 अगस्त 2024 को ऑनलाइन जारी की जाएगी।

Rishikesh AIIMS Recruitment 2024

कुल पद : 12 पद

पद का नाम : कम्युनिटी हेल्थ वर्कर

आयु सीमा: उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए. तभी वे आवेदन करने के लिए योग्य माने जाएंगे।

योग्यता: जो भी उम्मीदवार एम्स के इस भर्ती के लिए आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।

वेतनमान : जिस किसी भी उम्मीदवारों का चयन एम्स ऋषिकेश में होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 15000 रुपये मासिक सैलरी और 3000/ यात्रा व्यय यानी 18000 रुपये प्रति माह भुगतान किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे इंटरव्यू के समय आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ अपना विधिवत भरा हुआ आवेदन फॉर्म लेकर आएं।उम्मीदवारों की पोस्टिंग लोकेशन मुनस्यारी ब्लॉक (पिथौरागढ़ जिला, उत्तराखंड) में होगी।

दिनांक: 11-08-2024
रिपोर्टिंग समय: सुबह 9:00 बजे
स्थल: हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुनस्यारी

Bhubaneswar AIIMS Recruitment 2024

कुल पद: 52

पदों का विवरण

  • एनाटॉमी 9
  • बायोकेमिस्ट्री 5
  • फोरेंसिक मेडिसिन एंड टेक्सिकोलॉजी 8
  • माइक्रोबायोलॉजी 8
  • पैथोलॉजी एंड लैब मेडिसिन 7
  • फार्माकोलॉजी 7
  • साइकोलॉजी 8

आयुसीमा: उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र आवेदन की आखिरी तारीख तक 30 साल से ऊपर नहीं होनी चाहिए। हालांकि इसमें आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है।

योग्यता: उम्मीदवारों के पास MBBS/MD/MCI/NMC/M.Sc आदि की डिग्री होनी चाहिए। नॉन मेडिकल उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य नहीं है। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आवेदकों की संख्या अधिक होने की स्थिति में लिखित परीक्षा भी ली जा सकती है।

आवेदन शुल्क: सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 1500/- रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं ईडबल्यूएस/एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए कोई शुल्क नहीं है।

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को लेवल 10 के मुताबिक सैलरी दी जाएगी।

आवेदन की आखिरी तारीख : 20 अगस्त 2024 शाम 5 बजे तक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews