AIIMS Recruitment 2024: एम्स में विभिन्न पदों पर 300 के करीब भर्तियां, एज लिमिट 58 वर्ष तक, जल्द करें अप्लाई, जानें सारी डिटेल्स

एम्स दिल्ली इस भर्ती अभियान के जरिए वेतन मैट्रिक्स के लेवल 10 के अनुसार विभिन्न स्पेशलिटिस में जुलाई 2024 सत्र के लिए कुल 220 जूनियर रेजिडेंट पदों को भरा जाना है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
govt Recruitment 2025

AIIIMS Recruitment 2024 : एम्स में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, दिल्ली ने 200 से ज्यादा जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 15 जून है। इच्छुक और योग्य आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वही एम्स गुवाहटी में फैकल्टी के 79 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर जाकर 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Delhi AIIMS Recruitment 2024

कुल पद : 220

पदों का विवरण :

  • GEN 90
  • OBC 57
  • EWS 22
  • SC 35
  • ST 16

आयु सीमा: 01.07.2024 तक 45 वर्ष तक। अतिरिक्त आयु नियमानुसार।

योग्यता : उम्मीदवारों को एमबीबीएस/बीडीएस (इंटर्नशिप पूरा करने सहित) या एमसीआई/डीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री पास होना चाहिए। केवल उन उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा जिन्होंने जूनियर रेजीडेंसी की शुरुआत की तारीख यानी 01.07.2024 से तीन (3) साल पहले एमबीबीएस/बीडीएस (इंटर्नशिप सहित) पास किया हो।

वेतनमान- उम्मीदवारों का चयन एम्स के इस भर्ती के तहत होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 56,100 रुपये का भुगतान किया जाएगा.

कितनी देनी होगी फीस: उम्मीदवारों को वहां उपलब्ध लिंक पर इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर मोड के माध्यम से जेआर जुलाई 2024 सेशन के लिए 25000/- रुपये की राशि सुरक्षा जमा के रूप में जमा करनी होगी। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने चरण 1 के अनुसार पंजीकरण किया है और जेआर जुलाई 2024 सेशन के लिए 25000/- रुपये की सुरक्षा जमा के रूप में जमा किए हैं, वे सीट आवंटन के लिए पात्र होंगे।

कैसे होगा चयन : एम्स, नई दिल्ली एमबीबीएस स्नातकों के लिए मेरिट I, II और अंतिम व्यावसायिक परीक्षाओं में उनके कुल नंबर्स के आधार पर बनाई जाएगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

लास्ट डेट : 15 जून 2024

Guwahati AIIMS Recruitment 2024

कुल पद : 79

पदों का विवरण: प्रोफेसर के 19 पद, एडिशनल प्रोफेसर के 19 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 19 पद,सहायक प्रोफेसर के 22 पद पर भर्ती की जाएगी।

आयु सीमा : 50 से 58 वर्ष निर्धारित की गई है।

योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से MD/MS की डिग्री होना जरूरी है। या सर्जिकल सुपर स्पेशिलिटीज के लिए एमसीएच की डिग्री हो। मेडिकल सुपर स्पेशिलिटीज के लिए एमएस की डिग्री, पद के अनुसार कार्य अनुभव। नॉन मेडिकल पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री, पीएचडी होना आवश्यक है।

आवेदन फीस :अनरिजर्व्ड, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 1500 रुपए फीस भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी, महिला को नि:शुल्क रहेगा।

लास्ट डेट : 17 जून 2024

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews