AIIMS Recruitment 2024 : उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका, 95 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जानें डिटेल्स

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।आयु की गिनती 21 मई 2024 से होगी।।
govt Recruitment 2025

Gorakhpur AIIMS Recruitment 2024: एम्स में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के 97 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 21 मई है।इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को वॉक इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

Gorakhpur AIIMS Recruitment 2024

कुल पद- 97

आयु सीमा- उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।आयु की गिनती 21 मई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।

शैक्षणिक योग्यता– संबंधित क्षेत्र में एमडी/ एमएस/ डीएनबी/ एमडीएस/ डीएम/ एमसीएच/ एमएससी/ पीएचडी आदि किया हो।

वेतनमान-67,700 रुपए प्रतिमाह साथ में अन्य अलाउंस।

चयन प्रक्रिया- साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन

आवेदन शुल्क- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस : 1180 रुपए। एप्लीकेशन फीस डिमांड ड्राफ्ट या NEFT के माध्यम से जमा किया जा सकेगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी एवं महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • Click here for New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगी गई अन्य जानकारी के साथ फोटोग्राफ, सिग्नेचर अपलोड करें।
  • फीस जमा करें। एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews