AIIMS Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, यहां जानें पूरी प्रोसेस

अगर आप भी नर्सिंग के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं तो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। रजिस्ट्रेशन कर आप भी इस भारती का हिस्सा बन सकते हैं।
AIIMS Recruitment 2026

AIIMS Recruitment 2026

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने नर्सिंग ऑफिसर ग्रुप बी के पदों के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती परीक्षा के माध्यम से की जाने वाली है। जो उम्मीदवार इच्छुक है और परीक्षा के योग्यता रखते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

अगर आप भी नर्सिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगी। 16 मार्च 2026 तक उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जान लें जरूरी तारीख

इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू होगी। 16 मार्च तक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भीम के बाद प्रारंभिक परीक्षा 11 अप्रैल 2026 और मुख्य परीक्षा 30 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग या बीएससी ऑनर्स की डिग्री होनी चाहिए।

डिग्री होने के साथ-साथ उम्मीदवारों के पास 2 साल का कार्य अनुभव होना भी आवश्यक है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कितनी है फीस

इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी के अनुसार निर्धारित की गई है। ओबीसी और जनरल उम्मीदवारों को 3000 रुपए। वहीं एससी एसटी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 2400 रुपए रखी गई है। दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस में छूट प्रदान की गई है।

कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपनी जन्मतिथि, ईमेल आईडी और फोन नंबर दर्ज करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
  • आखिर में फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर अवश्य रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews