AIIMS में निकली है 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, सैलरी 50 हजार पार, लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। एम्स गुवाहाटी ने फैकल्टी और एम्स पटना ने जूनियर रेजिडेंट डाॅक्टर के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस जारी है और लास्ट डेट नजदीक है।आईए जानते है डिटेल्स.....
sarkari jobs

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) गुवाहाटी में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। एम्स गुवाहाटी ने फैकल्टी के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 जून से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 15 जुलाई 2025 है।

इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट aiimsguwahati.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।एम्स पटना ने जूनियर रेजिडेंट डाॅक्टर के 43 पदों पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाकर 9 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं

Guwahati AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 64

योग्यता: उम्मीदवारों के पास MBBS, MD/MS, M.Ch या DM की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा : उम्मीदवार की अधिकतम आयु 58 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क : जनरल, OBC और EWS वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए है। SC/ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

वेतनमान : चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1,01,500 रुपए से 1,68,900 रुपए तक का वेतन मिलेगा।सैलरी पद और योग्यता के आधार पर तय होगी।

चयन प्रक्रिया :बायोडेटा के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Patna AIIMS Recruitment 2025

कुल पद: 43

पद का नाम: जूनियर रेजिडेंट डाॅक्टर

आयु सीमा: 9 जुलाई 2025 को 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकत उम्र सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट ।

योग्यता: उम्मीदवारों को MCI/NMC मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS (इंटर्नशिप पूरा करने सहित) 9 जुलाई 2025 तक उत्तीर्ण होना चाहिए। चयन होने के बाद NMC/MCI/स्टेट रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, ताकि यह कंफर्म हो सके कि उम्मीदवार कानूनी रूप से हेल्थ के फिल्ड में रजिस्टर्ड है।

आवेदन शुल्क: जनरल और ओबीसी कैटेगरी को 1200 रुपए।एससी व एसटी श्रेणी के लिए आवेदन फीस 500 रुपए ।दिव्यांग और महिला अभ्यर्थी को एप्लीकेशन फीस जमा करने से छूट।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा । अभ्यर्थियों की नियुक्ति 6 महीने के लिए अस्थायी की जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट : aiimspatna.edu.in

आवेदन की लास्ट डेट: 9 जुलाई तक

https://api.aiimspatna.edu.in/advertisement/Advertisment_2025_JR_Recruitment_Non_Acad_13062025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews