AIIMS में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, आयु सीमा 58 वर्ष, मौका जाने से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

गोरखपुर एम्स की इस भर्ती के माध्यम से प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट और सहायक प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
aiims jobs

Gorakhpur AIIMS Recruitment: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गोरखपुर में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। एम्स गोरखपुर ने सुपर स्पेशलिटी फैकल्टी (ग्रुप-A) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी,

इसके साथ ही सेवानिवृत्त फैकल्टी को भी अनुबंध के आधार पर अवसर प्रदान किया जाएगा।सहायक प्रोफेसर के लिए केवल सीधी भर्ती होगी।इसमें 16 पद सामान्य वर्ग (UR), 9 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 13 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 7 पद अनुसूचित जाति (SC) और 5 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

Gorakhpur AIIMS Recruitment

कुल पद: 50

पदों का विवरण

  • प्रोफेसर 6 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर 5 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर 18 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर 21 पद

योग्यता: डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) या मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) की डिग्री । सुपर स्पेशियलिटी (जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी आदि) पद के लिए उस क्षेत्र में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (DM) या मास्टर ऑफ चिरुर्जी (M.Ch.) की डिग्री होनी चाहिए, जो 2, 3 या 5 साल की अवधि वाला कोर्स हो सकता है।

आयु सीमा :अधिकतम उम्र 58 वर्ष होनी चाहिए, यानी 58 साल से ज्यादा उम्र वाले लोग आवेदन नहीं कर सकते।

आवेदन शुल्क : सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 3000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांगऔर महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

वेतनमान : वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार रुपये से 2,20,400 रुपये तक है। भत्ते और एनपीए (यदि लागू हो) मिलेंगे। सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को परामर्शदाता पद पर 2,20,000 रुपये और अतिरिक्त प्रोफेसर को 2,00,000 रुपये प्रति माह पारिश्रमिक मिलेगा।

Notification

https://aiimsgorakhpur.edu.in/wp-content/uploads/2025/05/faculty.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews